हरदोई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठौली निवासी महिला ने पति समेत तीन लोगों पर तीन तलाक का मामला संडीला कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ग्राम भिठौली निवासी शरीफा पुत्री सिराज हुसैन ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व संडीला कस्बे के मोहल्ला सुंदरियाबाग निवासी नफीस पुत्र दरगाही के साथ हुई थी।
शरीफा का आरोप है कि पति नफीस ने डेढ़ वर्ष पहले तलाक देने की धमकी देकर घर से भगा दिया था। इसके बाद सुलह-समझौते की कोशिशें परिजनों की ओर से की गईं। एक सप्ताह पहले ही दोनों परिवारों के बीच तय हुआ था कि पति विदा कराने आएगा। रविवार को पति नफीस, उसका भाई अनीस व पिता दरगाही विदा कराने के लिए आए। इसी बीच शरीफा की मां चाय बनाने चली गई।