फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के जालौन में तीन तलाक का पहला मामला दर्ज, खौफ के कारण आरोपी हुआ नौ दो ग्यारह

Sun, 25 Aug 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
जालौन के उरई में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद जिले में पहला तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया। जिसमें महिला ने अपने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी नाजरीन बेगम पत्नी बन्ने ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 1990 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार बन्ने बाबू पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी नया पाठकपुरा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन पुत्र हुए लेकिन पति बन्ने उसका लगातार उत्पीड़न करता रहा।
 
Trending Videos

जिससे उसके मायके वालों ने कई बार जिला औरैया में मामले भी दर्ज कराए, लेकिन रिश्तेदार व परिवार के लोगों में सुलहनामा करा दिया। वर्ष 2006 में बन्ने ने उसे घर से निकाल दिया और मकान बेचने की कोशिश की। जब उसे जानकारी हुई तो उसने औरैया न्यायालय में वाद दाखिल किया।

इसके दबाव में उसने मकान की वसीयत एक स्टांप पर उसके नाम कर दी। इसके बाद वर्ष 2018 में उसने चोरी छिपे मकान रिजवान पुत्र जुबेर अहमद को बेच दिया। जब उसे जानकारी हुई तो उसने सिविल जज जूनियर डिवीजन उरई में वाद दायर किया। जो वर्तमान में विचाराधीन है।

 
विज्ञापन

इसके बाद भी पति ने 1 जुलाई 2019 को चोरी छिपे मकान का बैनामा कर दिया। मकान खरीदने वाला रिजवान जब मकान खाली कराने के लिए घर आया तो उसने रिजवान को बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर भड़के पति ने 17 अगस्त की शाम छह बजे घर आकर उससे मारपीट की और तीन तलाक बोलकर चला गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति व उसके पिता सहित परिवार के लोग मादक पदार्थ बेचने का धंधा करते हैं और घर पर रखकर बिक्री करते है और वह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। नाजरीन ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने एक महिला से चोरी छिपे शादी कर ली है और उसी के साथ वह घर से बाहर रहने लगा है। कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन तलाक व मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें