फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घरेलू हिंसा व उत्पीड़न में भाजपा ब्लॉक प्रमुख समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर । भाजपा ब्लाॅक प्रमुख की बहू ने ससुरालीजनों पर मारपीट, घरेलू हिंसा समेत उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बहू की तहरीर पर पुलिस ने ब्लाॅक प्रमुख, व उनके पुत्र समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की शादी डेढ़ माह पहले हुई थी।
विज्ञापन

स्नेहा यादव निवासी नगला अलाई, थाना करहल, मैनपुरी ने बताया कि डेढ़ माह पहले उनकी शादी चकरनगर की भाजपा ब्लॉक प्रमुख राधा यादव के पुत्र मयंक यादव से हुई थी। विवाह के कुछ ही दिनों बाद रिश्तों में खटास आ गई। आरोप है गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे स्नेहा के साथ पति और ससुरालीजनों ने मारपीट की।
पीड़िता ने चकरनगर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मयंक यादव, सास ब्लॉक प्रमुख राधा यादव, ससुर राकेश यादव, चचिया सास मीनू यादव, ननद सोहिनी व मोहिनी और दादी सास चंदा यादव के खिलाफ घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न सहित मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। ब्लाॅक प्रमुख समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, ब्लाॅक प्रमुख राधा यादव ने बताया कि बेटे और बहू के बीच कहासुनी हुई थी। बहू के गिरने से उसके चोट लगी है। बहू के पिता से बात हो गई है। दोनों में सुलहनामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें