चकेरी थानाक्षेत्र में गुरुवार रात चकेरी ओवरब्रिज के पास पल्सर सवार लुटेरों ने स्कूटी में पीछे बैठी युवती से मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद लुटेरे पनकी की ओर भाग निकले। चकेरी के टटियन झनाका निवासी मोबाइल व्यापारी रंजीत यादव के अनुसार अंजली शर्मा शॉप पर काम करने के साथ उनके यहां किराए पर रहती है। गुरुवार रात आठ बजे दुकान बंद कर वह अंजली को लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे।
चकेरी ओवरब्रिज स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचते ही काली पल्सर सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर अंजली के हाथ से मोबाइल लूट लिया। लुटेरे फ्लाईओवर से पनकी भौंती की ओर भाग निकले। रंजीत ने बताया कि बाइक सवार दोनों लुटेरे हेलमेट नहीं लगाए थे। पीछे बैठे लुटेरे ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी थी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।