फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये रिश्वत लेने पर क्रय केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने पर तहसीलदार ने की जांच

Wed, 28 Oct 2020 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के धान क्रय केंद्रों पर धांधली को लेकर अधिकारी सचेत हैं। वे लगातार निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को ताकीद भी कर रहे हैं। इसके बावजूद वे बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को एक धान क्रय केंद्र प्रभारी ने किसान से अभद्रता करने के साथ ही 500 रुपये रिश्वत भी ली।
विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल होते ही अधिकारी एक्शन में आए और क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया। बिधूना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सराय महाजनान स्थित नैफेड का क्रय केंद्र खुला है। यहां के केंद्र प्रभारी शिवम कुमार हैं।

इन्होंने मंगलवार को एक किसान से धान में कमी बताकर 500 रुपये रिश्वत ली और अभद्रता की। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार गौतम सिंह ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र ने शिवम कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर पिछले साल भी 420 का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें वांछित था। डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि एक वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें