बिकरु कांड की जाँच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने मुठभेढ़ में मारे गए आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारे कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को एक बार फिर तलब किया है। इस बार उनसे अचल सम्पति से सम्बंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं। निदेशालय ने उनसे पिछली 21 अक्टूबर को हुई पूछताछ के बाद ही कह दिया था कि उन्हे फिर आना पड़ेगा। इस बार निदेशालय के अधिकार्यों ने रिच दुबे से प्रापर्टी के दस्तावेज साथ लाने को कहा है। जबकि पिछली बार उनसे बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे। निदेशालय के अफसर विकास दुबे व उसेक गिरोह द्वारा आपराधिक तरीके से अर्जित की गई अकूत संपति का ब्यौरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसके लिए प्रवर्तन निदेशालाय के अफसरों ने विकास दुबे और उसके कारीबियों के बैंक खातों के साथ उनकी चल व अचल संपति का ब्यौरा जुटाया था। निदेशालय के अधिकारियों ने विकास दुबे व उसके फायनेंसर जय बाजपेयी के कारोबारी संपर्कों के बारे मन भी जानकारी जुटाई है। प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों को अंदेशा है कि विकास दुबे ने अपने साथी जय बाजपेयी के जरिए कानपुर के एस साबुन कारोबारी व एक अन्य बड़े व्यापारी के साथ रुपयों का निवेश किया है।
इसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की अहम भूमिका होने की बात सामने आई है। निदेशालय के अफसर इस चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय को अपनी जांच में अब तक विकास दुबे और उसके फायनेंसर जयकांत बाजपेयी से जुड़ी 139 संपतियों का ब्यौरा मिला है। इसके अलावा 13 बैंक खातों की भी अहम जानकारी हाथ लगी है। इन खातों से रुपए के लेनदेन हुए हैं।