फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने की पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ससुरालियों से परेशान होकर महिला के ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या की कोशिश के मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के मुसवापुर गांव निवासी फहमीदा ने पुलिस को बताया कि पुत्री राहत की शादी तीन साल पहले कौशांबी जिला मूरतगंज बड़ेगांव निवासी इमरान उर्फ जियाउल से हुई थी।
शादी में के बाद बेटे को उसका पति, देवर सिराज, सास शायदा, ससुर अशफाक, चचिया ससुर हाफिज, दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि ससुरालियों ने 15 दिन पहले पुत्री को पीटकर घर से भगा दिया था।
विज्ञापन

बेटी घर में थी। ससुराली 29 अगस्त को घर आए। यहां भी उसके साथ मारपीट की। बेटे जाहिद को बीच-बचाव पर पीटा। दामाद तीन तलाक की धमकी देकर ससुरालियों के साथ चला गया। इससे आहत होकर नौबस्ता ओवरब्रिज से कूद गई। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है।

पीटने का आरोप लगाया
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई निवासी शिवमंगल ने शनिवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा, रंजिश को लेकर भांजे जगदेव और उसकी पत्नी सुखरानी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसकी बहन शितली को पीटा। शोर मचाने पर सुखरानी ने लाठी से शितली के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें