फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बेटे की दूसरी शादी करवाने पर बसपा नेता समेत चार पर रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बेटे की नियम विरुद्ध दूसरी शादी कराने पर कल्याणपुर पुलिस ने बसपा नेता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई पहली पत्नी की तहरीर पर की गई। कल्याणपुर के लवकुशपुरम निवासी बसपा नेता (पूर्व कोआर्डिनेटर) शिवदीन कुरील के बेटे अनिल की शादी 2007 में दामोदर नगर की प्रतिभा से हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग को लेकर प्रतिभा के साथ ससुर शिवदीन कुरील, पति अनिल, सास मनोरमा और देवर राहुल मारपीट करने लगे थे। इससे तंग आकर पीड़िता 2014 में दहेज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सन 2019 में कोर्ट ने इस मामले में अनिल की ओर से किए गए तलाक के दावे को रद्द कर दिया था। इससे पांच साल पहले अनिल ने चोरीछिपे अरौल निवासी एक महिला से विवाह कर लिया था। जिससे एक बेटी भी है।
विज्ञापन


जानकारी होने पर प्रतिभा ने बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। साथ ही दूसरी पत्नी से हुई बेटी की डीएनए टेस्ट की भी मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें