फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी, हाथ-पैर टूटे

Wed, 03 Jun 2020 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में दबिश देने पहुंची पुलिस से डरकर आरोपी ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसके हाथ-पैर टूट गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सही होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मंधना में एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। इसमें चौबेपुर निवासी शिवम यादव को 12-15 लोग पीटते दिख रहे थे। शिवम ने चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फुटेज से मंधना के कुम्हारन टोला निवासी दीपक और उसके पिता राजू की पहचान हुई। गिरफ्तारी के लिए बिठूर पुलिस मंगलवार देर रात घर पर दबिश देने गई। दीपक तो भाग गया, जबकि राजू छत से कूद गया।
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गया। राजू की पत्नी ने वीडियो बनाकर वायरल किया कि पुलिस ने राजू को पीटा और हाथ-पैर तोड़ दिए हैं। एसपी पश्चिम ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। एक वीडियो में खुद घायल राजू ने छत से कूदने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें