Mahoba News: अफसरों व जनप्रतिनिधियों पर गलत टिप्पणी करने के मामले में सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव पर पूर्ति निरीक्षक ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और जनप्रतिनिधियों पर टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें शहर कोतवाली में सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव योगेश यादव ने 22 जुलाई को व्हाट्सएप ग्रुपों में पोस्ट कर पूर्ति कार्यालय में तैनात पूर्ति निरीक्षक को भ्रष्ट बताते हुए जनप्रतिनिधियों पर भी अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
इस मामले में पूर्ति निरीक्षक प्रवीण वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि योगेश यादव ने उन्हें फोन कर अपना और एक अन्य व्यक्ति का राशनकार्ड बनाने का दबाव बनाया। जांच की बात कहने पर उन्होंने धमकी दी। अधिकारियों पर टिप्पणी की। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर योगेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।