फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हाईवे हादसाः डीसीएम, ट्रॉला के मालिकों और चालकों पर रिपोर्ट

Sun, 17 May 2020 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसे में डीसीएम व ट्रॉला के मालिकों और चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली के एसआई प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि दुर्घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। वहां डीसीएम और ट्राला दुर्घटनाग्रस्त दिखे। चारों तरफ घायल व मृतकों के शव पड़े थे। 

विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों व हाईवे पेट्रोलिंग कार के हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह व कांस्टेबल जयवीर सिंह ने बताया कि डीसीएम और ट्राला तेज गति से हाईवे पर चोरी छिपे माल वाहक वाहनों से सवारियां ले जा रहे थे। इनको हाथ देकर रोका। 

यह दोनों वाहन आपस में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। थोड़ी देर बाद दोनों वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। घटना के बाद डीसीएम के घायलों ने बातचीत करने पर बताया कि उन्होंने डीसीएम के मालिक व ड्राइवर को 15 सौ रुपये प्रति सवारी का भाड़ा देकर दिल्ली (गाजियाबाद) से अपने गंतव्य तक पहुंचाने की बात कहकर बैठे थे। 
विज्ञापन


ट्राला की घायल सवारियों ने बताया कि उन्होंने ट्राला मालिक व ड्राइवर को दो हजार रुपये प्रति सवारी भाड़ा देकर राजस्थान से अपने गंतव्य तक पहुंचाने की बात तय की थी। इसके बाद ट्राला में बैठे थे। माल वाहक वाहनों से सवारियां ले जाना वर्जित है। इसके बाद भी दोनों वाहनों के मालिकों व ड्राइवरों ने जानबूझकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें