फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विधायक निधि से बन रही सड़क का काम रुकवाने पर सभासद पर रिपोर्ट

Wed, 23 Jul 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
सभासद से जानकारी लेते राज्यमंत्री व मौजूद अन्य लोग। - फोटो : स्रोत मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस लाइन के पास बदलापुर में विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को कार्य रुकवाने को लेकर गहमा गहमी रही। ठेकेदार ने वार्ड के सभासद पर रंगदारी मांगने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पंचायत के वार्ड-दो कांशीराम नगर बदलापुर में विधायक निधि से सड़क बनवाई जा रही है। सड़क के रास्ते में आने वाली जमीन को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। इधर जानकारी पर अधिशाषी अधिकारी आशीष कुमार व चेयरमैन दीपाली सिंह गुड्डन भी जा पहुंची। ईओ ने काम करा रहे ठेकेदार से नगर पंचायत से बिना एनओसी लिए काम कराने की बात कही। काम बंद कराए जाने की जानकारी पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी समर्थकों के साथ जा पहुंचीं। मौजूद ग्रामीण, वार्ड सभासद ने बताया कि जिस रास्ते से सड़क बननी चाहिए वहां से नहीं बन रहीं। इधर जमीन का मामला तहसील कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही। इस पर राज्यमंत्री ने तहसीलदार पवन कुमार को मौके पर बुलाया। काफी देर तक माहौल गर्म रहा। राज्यमंत्री ने मामले की जानकारी डीएम को दी। डीएम के कहने पर दोबारा से काम शुरू कराया गया।
इधर ठेकेदार जहूर निवासी बारा ने अकबरपुर थाना में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि वार्ड के सभासद शमशाद खान ने सरकारी कार्ड में बाधा डालते हुए उनसे सड़क बनाने के नाम पर रंगदारी मांगी। मना करने पर धमकाया गया। इस पर अकबरपुर पुलिस ने सभासद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। सभासद शमशाद ने बताया कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार है। जिस जमीन पर सड़क बननी थी वहां से सड़क नहीं बनाई जा रही है। सड़क की चौड़ाई भी कम है। इसके साथ ही निजी लाभ पहुंचाने के लिए दूसरे गाटा से सड़क निकाली जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, अधिशासी अधिकारी अशीष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत से बिना एनओसी लिए सड़क बनाई जा रही है। इस पर काम रुकवाया गया था। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि बदलापुर के लोगों काफी समय से आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस पर अपनी निधि से सड़क बनवा रही हैं। इस सड़क से लोगों को काफी सहूलियत होगी। सभासद ने अभद्रता करते हुए काम रुकवा दिया। इस पर ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अकबरपुर थानाध्यक्ष निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया ठेकेदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें