यूपी के औरैया जिले की बिधूना स्टेट बैंक शाखा में नवंबर 2016 में नोट बंदी के बाद जमा किए गए 68 हजार के नोट जाली पाए गए हैं। इस मामले में तत्कालीन मैनेजर और कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट रिजर्व बैंक कानपुर दावा अनुभाग निर्गत विभाग के प्रबंधक की तहरीर पर दर्ज की गई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि नोटबंदी के बाद स्टेट बैंक शाखा बिधूना से उनके कार्यालय को जो खजाना जमा कराया गया था, उस खजाने की जांच में नवंबर 2017 में भारी संख्या में जाली नोट पाए गए।