फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर: इन लक्षणों से पहचाने आप वायरल के चपेट में हैं और एेसे करें बचाव

Tue, 07 Aug 2018 04:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- वायरस ने स्वरूप बदला, कमजोरी भी महसूस कर रहे मरीज
- हैलट में 306 में करीब 100 मरीज वायरल पीड़ित, एक भर्ती
 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में वायरल फीवर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वायरल फीवर से पीड़ित मरीज अब जोड़ों में दर्द और कमजोरी की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुखार के बाद जोड़ों में दर्द और कमजोरी आने की शिकायत लेकर कई मरीज सोमवार को हैलट अस्पताल ओपीडी पहुंचे। एक मरीज को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उर्सला ओपीडी में भी इस तरह के मरीज आए।

डायरिया के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। हैलट ओपीडी में 4413 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक भीड़ रही। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने 306 मरीज देखे। 
विज्ञापन

डेमो पिक
इनमें करीब सौ मरीज वायरल से पीड़ित थे। इन मरीजों में ज्यादातर ने जोड़ों में दर्द और कमजोरी की शिकायत की। पहले ओपीडी में आने वाले वायरल के मरीजों में इक्का-दुक्का ही जोड़ों में दर्द की शिकायत करते थे।

डॉ. कुशवाहा का मानना है कि वायरल फीवर फैलाने वाले वायरस ने अपना स्वरूप बदल लिया है। इसी वजह से वायरल के मरीज जोड़ों में दर्द हो रहा है।

उन्नाव से आए ऐसे एक गंभीर मरीज को इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा। वहीं, उर्सला के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने भी ज्यादातर वायरल के मरीजों आने की बात कही है।
विज्ञापन

डेमो पिक
ये हैं वायरल के लक्षण 
- थकान रहना 
- मांसपेशियों या बदन में दर्द
- तेज बुखार
- खांसी
- जोड़ो में दर्द
- दस्त
- सर्दी
- गले में दर्द
- सिर दर्द
- आंखों का लाल होना
- माथे का बहुत तेज गर्म होना । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें