फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: धोखाधड़ी कर लोन लेने वाले 75 लोगों पर रिपोर्ट

Fri, 30 Oct 2020 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर देहात के डेरापुर में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सिठमरा से कूट रचित दस्तावेजों के जरिए लोन लेने और फिर रुपये जमा नहीं कराने वाले 75 खातेदारों पर शाखा प्रबंधक ने कूटरचित अभिलेख से धोखाधड़ी करने और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन कर रही है। बड़ौदा उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सिठमरा के प्रबंधक सर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डेरापुर निवासी गिरीश मिश्रा, भानदत्त का पुरवा निवासी बलवान सिंह, सिठमरा निवासी कल्लू सिंह, कुलदीप कुशवाहा, विकास बाबू, गेंदामऊ निवासी जिबराइल, जगदीश, महराजपुर निवासी शिवकुमार, कटेही निवासी संदीप कुमार व अकारु निवासी बदलू समेत 75 लोगों ने भूमि से संबंधित कूट रचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी से लोन ले लिया था।

अब यह लोग लोन लिए रुपये जमा नहीं कर रहे हैं। विभागीय जांच में उनके लगाए सभी कागजात भी फर्जी पाए गए। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में साक्ष्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें