चौबेपुर (कानपुर)। बिकरू के डिब्बानिवादा गांव में शुक्रवार को भंडारे के प्रसाद वितरण के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने विकास दुबे के चचेरे भाई समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के उपरांत शुक्रवार देर रात प्रसाद वितरण के दौरान गांव के ही जीआरपी के सिपाही कर्वी में तैनात अजीत यादव व नीरज आदि के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर धारा 151 की कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि शनिवार रात अजीत की ओर से दी गई तहरीर पर विकास के चचेरे भाई अनुराग दुबे सहित अमित, बीनू, पुष्पेंद्र, सतीश, नीरज, रामदयाल, लाखन सिंह के अलावा दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।