फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा शासन में मंत्री रहे गायत्री के बेटे पर छेड़खानी की रिपोर्ट, दुष्कर्म पीड़िता की बेटी ने दी तहरीर

Sun, 22 Sep 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा डीआईजी के पास सुरक्षा का आदेश लेकर शनिवार को जा रही दुष्कर्म पीड़िता की बेटी को पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे समेत पांच लोग कार में घसीट ले गए। उससे अश्लील हरकत की। मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों के आने पर पीड़िता किसी तरह कार से कूदकर बच सकी। बिंदकी कोतवाली में युवती ने रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


चित्रकूट के रामघाट में युवती का मायका है। उसकी ससुराल जालौन जिले के कालपी थाने के एक गांव में है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के साथ दुष्कर्म के मामले में सपा सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल में है। उसकी मां ने मंत्री के दबाव और लालच में फंसकर कोर्ट में बयान बदल दिए और उसे (युवती को) तलब न किए जाने का प्रार्थनापत्र भी दिया।

 
विज्ञापन

इस मामले में वह भी गवाह है। उसने कोर्ट में पूर्व मंत्री की जमानत याचिका का विरोध किया। यह सुनवाई 13 सितंबर को हुई थी। कोर्ट ने 25 सितंबर अगली सुनवाई रखी है। कोर्ट ने बांदा डीआईजी को उसकी सुरक्षा का आदेश दिया था। जमानत न मिलने पर गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति ने सबक सिखाने की धमकी दी। सुरक्षा की मांग के लिए वह कानपुर से शनिवार को बांदा जा रही थी।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां के पास कार रुकवाकर वह नीचे उतरी थी तभी पीछे से दूसरी कार आकर रुकी। कार चालक ने बांदा का रास्ता पूछा। उसी कार से पीछे का गेट खोलकर अनिल प्रजापति, अभिषेक तिवारी निवासी आशियाना लखनऊ समेत पांच लोग उतरे। कार के अंदर घसीट ले गए। छेड़खानी करने लगे। उसका फोन तोड़ दिया। आपस में उसकी हत्या की चर्चा करते हुए गला दबाने लगे।

उसे कार में छटपटाते देखकर वहां से गुजर रहे बाइक सवार रुके। आरोपी बाइक सवारों को देखने लगे और वह गेट खोलकर कार से निकल भागी। उन लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। राहगीरों की आवाजाही से सफल नहीं हो सके। आरोपी बांदा की ओर चले गए। वह वापस कानपुर चली गई। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले में अनिल प्रजापति, अभिषेक तिवारी, समेत पांच के खिलाफ धमकी, छेड़खानी, मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें