हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को कोरोना का संदिग्ध मानते हुए जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जांच के लिए नमूना लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
मंगलवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव निकला है। इसके बाद युवक को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई, लेकिन घर में अलग कमरे में रहने की नसीहत दी गई है।