हरदोई जिले के सवायजपुर में मंगलवार को बेकाबू टेंपो खाई में पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना लोनार थाना क्षेत्र के कस्बा सवायजपुर के पास की है। हादसे में टेंपो चालक राममूर्ति (26) पुत्र रामकिशोर निवासी खितौली थाना की मौत हुई है। मृतक के भाई राजवीर ने बताया कि राममूर्ति अविवाहित था। टेंपो चला कर जीवन यापन करता था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।