कानपुर। नौबस्ता थाने में दर्ज मुकदमे को वापस न लेने पर मारपीट कर धमकाने के आरोप में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अधिवक्ता समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यशोदानगर के एस ब्लॉक निवासी बृजराज सिंह राजावत ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 16 मई को उन्होंने एक एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि 26 जून को आवास विकास चौकी जाते समय रामप्रताप सिंह, अधिवक्ता राहुल सिंह व सपा नेता अजमेरी सिद्दकी ने उन्हें जबरन रोक लिया। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर तीनों ने गालीगलौज कर पीट दिया। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से गुहार लगाई। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।