फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज, कंप्यूटर का की-बोर्ड खराब होने पर की थी छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के फूलेश्वर इंटर कॉलेज ररूवा की प्रधानाचार्य व एक शिक्षक के खिलाफ छात्र को पीटने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधानाचार्य व शिक्षक ने कंप्यूटर का की-बोर्ड खराब होने पर छात्र की पिटाई की गई थी, इससे वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन

फूलेश्वर इंटर कॉलेज ररूवा में कंप्यूटर सीखने के दौरान किसी छात्र से की-बोर्ड खराब हो गया था। 22 दिसंबर को सहपाठियों ने की-बोर्ड खराब करने का आरोप लगा इंटरमीडिएट के छात्र की शिकायत शिक्षक से की थी।
इस पर कंप्यूटर शिक्षक व प्रधानाचार्य ने छात्र की बेहरहमी से डंडों से पिटाई की थी। इससे वह कॉलेज परिसर में ही बेहोश होकर गिर गया था। जानकारी पर छात्र के पिता ने निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया था।
विज्ञापन

छात्र को आराम मिलने पर गुरुवार शाम उन्होंने पुलिस को प्रधानाचार्य मंजू सिंह व एक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य व एक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें