फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जर्जर सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले सपा के 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्रही की सड़कों के गड्ढों को लेकर शुक्रवार दोपहर प्रदर्शन करने वाले समाजवादी पार्टी 23 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें आठ नामजद और 15 अज्ञात हैं। यह रिपोर्ट चाैकी प्रभारी दीपक गिरी ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर झंडे और बैनर लेकर सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और कर्रही सड़क पर जाम लगा दिया। इससे कई घंटे तक सड़क पर राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे बर्रा चौकी प्रभारी दीपक गिरी ने धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। इस दौरान कर्रही रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर बनवाए गए वीडियो फुटेज से प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं की पहचान की है। इनमें अर्पित त्रिवेदी, अजय श्रीवास्तव, मुकेश दीक्षित, शिवम खन्ना, साहिल यादव, सत्यम पांडेय, अंकुर उत्तम और कृपा शंकर शामिल हैं। इनके अलावा 10–15 अज्ञात लोग भी सड़क पर प्रदर्शन में मौजूद रहे। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें