ऐसे किया गया है डायवर्जन
इस दौरान उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेसवे से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर जाएंगे। एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 पर स्थित बक्सर मोड़ (दूधीकगार) से प्रयागराज हाईवे से रामदेवी चौराहा होकर कानपुर जाएंगे। उन्नाव से बांदा, महोबा की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच- 31 से लालगंज-फतेहपुर होते हुए जाएंगे।
चौबीसों घंटे के लिए पीआरवी की तैनाती
उन्नाव से हमीरपुर/झांसी-उरई की ओर जाने वाले वाहन एनएच-31 से बिहार-बक्सर मार्ग से कानपुर-प्रयागराज हाईवे से चौड़गरा होकर एसएच 46 से घाटमपुर (एनएच-34) होकर जा सकेंगे। उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन उन्नाव-लालगंज हाईवे (एनएच-31) से बिहार, बक्सर से प्रयागराज हाईवे होकर कानपुर रामादेवी चौराहा से जा सकेंगे। सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों पर स्थानीय थाना पुलिस के अलावा, यातायात पुलिस और चौबीसों घंटे के लिए पीआरवी की तैनाती रहेगी। बताया कि किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के दौरान केवल भारी वाहनों और बसों को ही रोका जाएगा, क्योंकि स्पॉन को जैक लगाकर उठाने के दौरान भारी वाहनों के निकलने से ज्यादा कंपन होगा और जैक फिसलने का खतरा रहेगा। हल्के वाहनों के आवागमन को जारी रखने के लिए स्पॉन में अतिरिक्त जैक लगाकर काम कराया जाएगा। -पंकज यादव, पीडी एनएचएआई कानपुर