फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से बाहर निकालें सब स्टेशन

Wed, 24 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीन पार्कों में विद्युत सबस्टेशन बनाने पर रोक से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर मंगलवार को डीएम कौशलराज शर्मा, केडीए वीसी जयश्री भोज और नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा की हाईकोर्ट में पेशी हुई।
विज्ञापन


अवमानना कोर्ट की न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल ने अफसरों से कहा कि विद्युत सबस्टेशन पार्क या ग्रीन बेल्ट में नहीं बनाए जा सकते हैं। आदेश दिया कि तीन सप्ताह के अंदर पार्क खाली कराएं।

अगली सुनवाई की तारीख 17 मार्च निर्धारित की है। इस दिन केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे और नगर आयुक्त को तलब किया है। इन अफसरों को आदेश पर अमल की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


गुजैनी, किदवई नगर और नमक फैक्ट्री के पास पार्क में विद्युत सबस्टेशन बनाने का काम मई 2015 से शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 19 मई 2015 को निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इसके बावजूद केस्को ने निर्माण कार्य जारी रखा। इस पर डीएम, केडीए वीसी और नगर आयुक्त के खिलाफ अवमानना वाद दाखिल किया गया।

डीएम ने बताया कि तीन सप्ताह के अंदर किदवई नगर और नमक फैक्ट्री चौराहे का विद्युत सबस्टेशन शिफ्ट कर दिया जाएगा। भवन गिराकर मशीनें हटाई जाएंगी।

गुजैनी पार्क के विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कार्य पहले ही बंद कर दिया गया है। मशीनों की शिफ्टिंग भी शुरू हो गई है। अगली सुनवाई में हाईकोर्ट ने डीएम और केडीए वीसी को व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत दी है।  

रिव्यू में जाने का फैसला
इस मामले में जिला प्रशासन ने रिव्यू दाखिल करने का फैसला किया है। डीएम ने कहा है कि जो विद्युत सबस्टेशन जहां बने हैं, उन्हें वहीं रहने देने की गुजारिश हाईकोर्ट से की जाएगी।

शपथपत्र देकर कहा जाएगा कि जितना पार्क सबस्टेशन के पास है, उतना ही दूसरी जगह विकसित किया जाएगा। अभी तीन पार्कों से सबस्टेशन हटाने का काम शुरू हो गया है।

नहीं मिल रही जमीन
गुजैनी, किदवई नगर और नमक फैक्ट्री चौराहा स्थित विद्युत सब स्टेशन के आसपास जमीन नहीं मिल पा रही है। जो सरकारी जमीनें उपलब्ध हैं, उनकी दूरी 4 से 7 किलोमीटर है। अब केस्को को जमीन का नक्शा दिया जाएगा, फिर विद्युत सबस्टेशन बनाने का काम शुरू होगा। इस काम में छह महीने लग जाएंगे।

नहीं मिल रही जमीन
गुजैनी, किदवई नगर और नमक फैक्ट्री चौराहा स्थित विद्युत सब स्टेशन के आसपास जमीन नहीं मिल पा रही है। जो सरकारी जमीनें उपलब्ध हैं, उनकी दूरी 4 से 7 किलोमीटर है। अब केस्को को जमीन का नक्शा दिया जाएगा, फिर विद्युत सबस्टेशन बनाने का काम शुरू होगा। इस काम में छह महीने लग जाएंगे।

केस्को के 40 और पॉवर सबस्टेशन पार्कों में बने हैं। शास्त्री नगर पार्क में सबस्टेशन, गोविंद नगर, रामआसरे नगर, चमनगंज तकिया पार्क, बर्रा वेस्ट पानी टंकी, संजय गांधी नगर महाराणा प्रताप पार्क, गायत्री पीठ पार्क गोविंद नगर, यातायात पार्क विजय नगर, अन्नपूर्णा पार्क पनकी, श्याम नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप चौराहा ग्रीन बेल्ट पर केस्को के सबस्टेशन बने हुए हैं।

10,000 कनेक्शनों को पुराने सबस्टेशनों से बिजली
हाईकोर्ट के फैसले के बाद से केस्को ने नमक फैक्ट्री चौराहा सबस्टेशन और के ब्लाक किदवई नगर सबस्टेशनों के दस हजार उपभोक्ताओं को फौरी राहत दी है। उन्हें उनके पुराने सबस्टेशनों से जोड़ दिया गया है।

इससे उन्हें बिजली तो मिलेगी लेकिन पहले की तरह ओवरलोडिंग से लो वोल्टेज और गर्मियों में फॉल्ट की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

नवीन नगर और सर्वोदय नगर सबस्टेशन पर ज्यादा लोड बढ़ने से नमक फैक्ट्री चौराहे और नौबस्ता के उपभोक्ताओं के लिए के ब्लाक किदवई नगर में नए सब स्टेशन बनाए गए थे। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली थी लेकिन अब इनके कनेक्शन पुराने सबस्टेशनों से जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें