उत्तर प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने, भ्रष्ट कानून व्यवस्था पर सुधार, अपराधियों पर अंकुश, बिजली विभाग के जरिये व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने जैसी मांगों को लेकर शुक्रवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सड़कों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारियों ने घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल से बड़ा चौराहा तक पैदल मार्च किया। इसके बाद यहां जनसभा हुई।
‘मंडी शुल्क हटाओ, प्रदेश बचाओ’ के नारे लगाए गए। सभा के बाद व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और कृषि मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जो फसल प्रदेश में होती ही नहीं उस पर मंडी शुल्क क्यों लिया जा रहा है।
प्रदर्शन में ये व्यापार मंडल रहे शामिल
कानपुर दाल मिलर्स एसोसिएशन, ईंट-भट्टा एसोसिएशन, नौबस्ता गल्ला मंडी, कलक्टरगंज व्यापार मंडल, मुद्रा विनिमय व्यापार मंडल, बनस्पति आयल एसोसिएशन, बारदाना व्यापार मंडल, कानपुर सराफा एसोसिएशन, जाजमऊ व्यापार मंडल, लाल बंगला व्यापार मंडल, घुमनी बाजार व्यापार मंडल, बाकरगंज व्यापार मंडल, मार्बल मार्केट एसोसिएशन, काकादेव व्यापार मंडल, कपड़ा बाजार