फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में गोवंश के अवशेष मिलने से हंगामा, ग्रामीणों में पनप रहा है आक्रोश

Sun, 28 Oct 2018 08:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बाग में गोवंशी मवेशियों के अंग अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे। मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अवशेषों को दफन करा दिया। 
विज्ञापन


ग्रामपंचायत जमुका के मजरे टीकाखेड़ा में प्रेमशंकर यादव की बाग में रविवार सुबह गोवंशी मवेशियों के अंगअवशेष मिले। जानकारी होते ही ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे। जानकारी पर एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने हल्का दरोगा भगवान बक्श सिंह को भेजा और जांच की। ग्रामीणों ने अवशेषों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

इस पर पशुचिकित्साधिकारी पड़रीकला गांव की टीम ने अवशेषों का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफन करा दिया। पैनल में शामिल डॉ. विकास गुप्ता ने बताया अवशेष अंग गोवंश के हैं। सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अवशेषों को दफनवा दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें