फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी को जयपुर में बेचने के मामले में रिमांड मंजूर, मानव तस्करी के खुलेंगे राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किशोरी को जयपुर में बेचने के मामले में नौबस्ता के हंसपुरम निवासी मुख्य आरोपी सौरभ मिश्रा को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेगी। एडीजी-25 की कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के बाद बुधवार को सात से 11 जून तक रिमांड मंजूर कर ली। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पांच दिन की रिमांड मंजूर हो गई है। मामले से जुड़े कई अहम राजों से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन

आरोपी सौरभ हंसपुरम निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बेहोश कर 29 मार्च को अपने साथ राजस्थान के जयपुर ले गया था। उसने गायत्री सामूहिक विवाह संस्था की संचालिका गायत्री को ढाई लाख में उसे बेच दिया था। बाद में गायत्री ने भी शादी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये में उसे नारथम को सौंप दिया था। पांच अप्रैल को किशोरी भाग निकली थी और सात अप्रैल को फोन कर परिजनों को सूचना दी थी। इधर परिजनों ने ने नौबस्ता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सूचना पर नौबस्ता पुलिस नौ अप्रैल को किशोरी को बरामद करके ले आई थी। पुलिस ने गायत्री और उसके कार चालक हनुमान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और सौरभ की तलाश थी। इसी बीच 11 मई को अवकाश के दिन स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में आरोपी ने सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने 23 मई को कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें