फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण: फेसबुक पर दोस्ती, जबरन धर्म परिवर्तन कराया, शादी कर ले गया मुंबई, आरोपी जौनपुर का

Tue, 27 Jul 2021 02:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जौनपुर निवासी आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जबरन धर्म परिवर्तन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बाबूपुरवा पुलिस ने चार माह पूर्व अगवा हुई युवती को मुंबई से बरामद कर लिया है। जौनपुर निवासी शातिर ने फेसबुक के जरिये उससे दोस्ती की थी। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली और मुंबई लेकर चला गया।
विज्ञापन


कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जौनपुर निवासी आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 16 मार्च को बगाही में रहने वाली 19 वर्षीय युवती लापता हो गई थी।

परिजनों ने अपहरण की रिपोट दर्ज कराई थी। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर रविवार को पुलिस ने युवती को मुंबई से बरामद कर लिया। वहीं से सिराज अली और उसके पिता अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया है। सिराज ने बताया कि उसने फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती की थी।
विज्ञापन


इसके बाद जबरन धर्मांतरण कराकर शादी कर ली और मुंबई चला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजकर मामले में दुष्कर्म, अपहरण के साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें