फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर झींझक से कानपुर लाये रिश्तेदार ने दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म, मां बेटे पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Jul 2019 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा मे दो सगी बहनों से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा मे दो सगी बहनों से दुष्कर्म में मां और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म और अपराध करने के इरादे से नशीला पदार्थ खिलाने की धारा लगाई गई है। 
विज्ञापन


दोनों बहनों ने आरोप लगाया था कि बुधवार को झींझक में रहने वाल रिश्तेदार विकास उनके घर आया। विकास ने कहा कि मां की कमर की हड्डी टूट गई है। इसलिए घर का कामकाज संभालने के लिए दोनों लोग घर चलो। वह दोनों विकास के झांसे में गईं और उसके घर चलने को राजी हो गईं।

विकास दोनों को झींझक ले जाने के बहाने से तात्या टोपे नगर गुजैनी कानपुर नगर स्थित अपने कमरे में ले गया। वहां विकास की मां भी मौजूद थीं। बुधवार रात में विकास और उसकी मां ने उन लोगों को खाना खिलाया। पनीर की सब्जी खाने के बाद वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद विकास ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार सुबह होश आने पर उन लोगों को इसका पता चला। देर शाम वे लोग विकास से घर से अपने घर पहुंचीं। परिजनों को पूरी बात बताने के बाद पुलिस को सूचना दी।

बाद में रूरा थाने पहुंचकर विकास और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। थाना प्रभारी मोहम्मद अब्बास ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को पीड़ितों से मेडिकल कराने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। शनिवार को पीड़ितों का मेडिकल कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें