फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अपनों ने ठुकराया, व्यापारियों ने अपनाया, रविवार को बच्चों के लिए बन रहे भवन का होगा भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अनाथ बच्चों के लिए शनिवार का दिन नई खुशखबरी लेकर आया। बरसात से पहले उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जनसहयोग से उनके लिए भवन निर्माण का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर मौखिक अनुमति मिलते ही संगठन ने भवन निर्माण के लिए तैयारी शुरू कर दी है और निर्माण सामग्री की बुकिंग भी करा दी है। अब तक पांच हजार ईंटें, पांच ट्रॉली मौरम, पांच ट्रॉली गिट्टी, चार कुंतल सरिया और पचास बोरी सीमेंट सहित लगभग एक लाख तीस हजार रुपये की सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि अनाथ बच्चों का पूरा कानपुर अभिभावक है। इसी भावना से व्यापारी एवं समाजसेवी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
महामंत्री रजत पांडेय ने बताया कि बच्चों से हमारा मामा का रिश्ता है और मलमास के पावन माह में जनसहयोग से निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। मानचित्र तैयार हो चुका है, ठेकेदार तय हो गया है और अब कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। बच्चों में भी उत्साह का है और वे खुशी से कह रहे हैं कि अब हमारा भी मकान बनेगा। रविवार शाम चार बजे भूमि पूजन कार्यक्रम होगा, जिसमें क्षेत्र के प्रतिनिधि, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और समाजसेवी शामिल होंगे।
विज्ञापन

संगठन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग भूमि पूजन में शामिल होकर आर्थिक सहयोग और निर्माण सामग्री सहयोग प्रदान करें ताकि अनाथ बच्चों को सुरक्षित और बेहतर आशियाना मिल सके। यह कदम कानपुर के समाज और व्यापार जगत की एकता का प्रतीक है और यह संदेश देता है कि जब समाज साथ खड़ा होता है तो हर कठिनाई आसान हो जाती है।


बच्चों को मिला अंत्योदय का लाभ
एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने शनिवार को बच्चों के घर कोटेदार को भेजकर अंत्योदय कार्ड का लाभ दिलाया। एसडीएम ने बताया कि बच्चों के लिए अब राशन की समस्या खत्म हो गई है, प्रतिमाह राशन मिलेगा। इसके साथ ही अन्य जो भी सरकारी मदद की जा सकती है कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें