फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआईटीडी की खेलकूद प्रतियोगिता में रेहान और अंशिका बने श्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता आवेग 2026 का बुधवार को समापन हुआ। इसमें बालक वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर एचबीटीयू के रेहान और बालिका वर्ग में दो स्वर्ण पदक के साथ एआईटीडी की अंशिका मिश्रा को श्रेष्ठ एथलीट का खिताब प्रदान किया गया।
विज्ञापन


अंतिम दिन टेबल टेनिस बालक वर्ग में वैभव पटेल प्रथम और विनोद कुमार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आफरीन ने पहला तथा मोनिका राठौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालक वर्ग में विशाल कुमार विजेता और आकाश शर्मा उपविजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में श्रुति शुक्ला प्रथम और शिल्पा मिश्रा द्वितीय रहीं। इंडोर गेम्स के तहत शतरंज बालक वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम व अनुभव दीक्षित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पायल ने पहला और मोनिका राठौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कैरम बालक वर्ग में राहुल प्रथम तथा उत्तम कुमार द्वितीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में साइना खान प्रथम और श्रुति द्वितीय स्थान पर रहीं।

100 मीटर रेस में विनोद कुमार ने पहला, मोनू ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में दिव्यांशी शुक्ला प्रथम, शिल्पा मिश्रा द्वितीय और मोनिका राठौर तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में पायल प्रथम, तान्या द्वितीय और अलीना तृतीय रहीं। डिप्लोमा दिव्यांग वर्ग की चैंपियंस ट्रॉफी बालक वर्ग में विनोद कुमार और बालिका वर्ग में मानसी सिंह को प्रदान की गई। डिग्री विंग की बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग में एआईटीडी तथा बालिका वर्ग में यूपीटीटीआई विजेता रहे।
विज्ञापन


फुटबॉल बालक वर्ग में पीएसआईटी और बालिका वर्ग में एआईटीडी ने जीत दर्ज की। शतरंज बालक वर्ग में केआईटी और बालिका वर्ग में एआईटीडी विजेता रहे। टेबल टेनिस बालक सिंगल्स में यूपीटीटीआई के अजय और बालिका में एआईटीडी की साहिबा विजेता रहीं। बालक डबल में एआईटीडी के हर्षित व रोहित की जोड़ी और बालिका में यूपीटीटीआई की आरोही व ईशू की जोड़ी विजेता रही।

क्रिकेट में एआईटीडी, वॉलीबॉल बालक में एचबीटीयू, बालिका में एआईटीडी, बास्केटबॉल बालक में पीएसआईटी और खो-खो में एआईटीडी ने बाजी मारी। 400 मीटर रिले में यूपीटीईटी के लव कुश प्रथम, एआईटीडी के जुगनू द्वितीय और केआईटी के तुषार तृतीय रहे। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें