फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीपीएन कॉलेज में 15 से शुरू होंगे पंजीकरण, 19 मई से प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीपीएन डिग्री कॉलेज में 15 मई से छात्रों का पंजीकरण और 19 मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। दाखिले कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से होंगे। वहीं, क्राइस्ट चर्च डिग्री काॅलेज में दाखिले के लिए पंजीकरण चल रहे हैं।
विज्ञापन


विवि से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले से पहले छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 31 मई हैं। पीपीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

15 मई से पंजीकरण शुरू होंगे। बीकॉम में 300, बीएससी में 400 और बीए में 480 सीटों पर 19 से प्रवेश शुरू होगा। मंगलवार को कॉलेज बैठक बाद अधिकतम और न्यूनतम अंकों की लिस्ट जारी कर देगा।
विज्ञापन


जिसके आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। क्राइस्ट चर्च के प्रवेश प्रभारी प्रो. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि कॉलेज में पंजीकरण चल रहा है। मई के दूसरे सप्ताह से प्रवेश फार्म अपलोड किए जाएंगे। दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें