कानपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही खरीफ फसलों की बुआई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। किसान खेतों की जोताई करने के साथ ही उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए हरी खाद के लिए ढैंचा की बोआई कर रहे हैं। इधर, कृषि विभाग ने भी किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी है।
इस बार जिले में एक लाख 12 हजार हेक्टेयर में खरीफ के फसलों की बुआई का लक्ष्य रखा गया है। सबसे ज्यादा धान व मक्का की बुआई किसान करेंगे। जिले के सभी ब्लाॅकों में संचालित सरकारी बीज केंद्रों पर बीज की उपलब्धता है। विभाग में पंजीकृत करीब तीन लाख किसानों को कृषि विभाग 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराएगा।
फसल लक्ष्य (हे.)
धान 47188
मक्का 31424
ज्वार 20157
बाजरा 3958
उर्द 1390
धान के बीच का रेट
धान मोटा - 448 रुपये प्रति किलो
धान महीन- 450 रुपये प्रति किलो
धान बासमती- 613 रुपये प्रति किलो
वर्जन-
धान की बुआई के लिए 491 क्विंटल बीज बिक्री करने का लक्ष्य है। अलग-अलग प्रजाति के बीज सरकारी केंद्रों पर 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को मिलेगा। - अमर सिंह, जिला कृषि अधिकारी