फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन, 11वीं और 12वीं के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Sun, 19 Aug 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईआईटी एसबीईआरटीसी और टाईयूपी ने 30 अगस्त तक मांगे आवेदन
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। अगर आप पढ़ाई के साथ अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आपको मिल सकता है आईआईटी के सिंडीकेट बैंक एंटरप्रिन्योरिश रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) और टाईयूपी का यंग एंटरप्रिन्योर्स 2019 अवार्ड।
विज्ञापन

 

डेमो पिक
इसके विजेता को स्टार्टअप शुरू करने के लिए फंड तो दिया ही जाएगा साथ में आईआईटी के प्रोफेसरों मेंटरिंग की भूमिका निभाएंगे। टाई यूपी की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अंकिता द्विवेदी ने बताया कि पहले राउंड में छात्रों की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

डेमो पिक
इन टीमों को आईआईटी में चार माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद छात्रों के स्टार्टअप आइडिया का अवलोकन विशेषज्ञ करेंगे और उसमें से कुछ चुनिंदा स्टार्टअप को लाखों का इनाम दिया जाएगा। प्रतिभाग करने के लिए छात्र info@up.tie.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9519123131 पर संपर्क भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें