यूपी के हमीरपुर जिले में रविवार को अॉनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां युवती का शव खेतों में मिला वहीं युवक गंभीर रूप से घायल है।
जानें पूरा मामला...
घटना हमीरपुर जिले के थाना चिकासी के बड़ा खरका गांव की है। यहां अॉनर किलिंग के चलते सुबह करीब आठ बजे युवती का शव खेतों में पड़ा मिला और वहीं युवक गंभीर रूप से घायल मिला। परिजन युवक को इलाज के लिए झांसी ले गए हैं।