फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के लिए 10 जून तक कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता के पंजीकरण अंतिम चरण में हैं। इच्छुक विद्यालयों और प्रतिभागियों के पास पंजीकरण कराने के लिए अब केवल चार दिन बचे हैं। निशुल्क पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जून है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यालय वर्ग के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसमें कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 9) और वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 10 से 12) शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 50 विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य है। विद्यार्थी विद्यालय के माध्यम से ही पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों को ही प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का पहला चरण संबंधित विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। प्रत्येक विद्यालय से कनिष्ठ और वरिष्ठ बालक-बालिका वर्ग के चार-चार प्रतिभागी चुने जाएंगे। इन्हें अंतिम चरण में प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम चरण जुलाई में आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण के लिए https://www.amarujala.com/chess-competition-kanpur कड़ी पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9335031193 पर संपर्क किया जा सकता है।
शिक्षक व अभिभावक भी ले सकते हैं भाग
व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग करने के लिए ओपेन कैटेगरी में शिक्षक, अभिभावक और 18 वर्ष से अधिक आयु के अन्य लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। इस वर्ग के सभी पंजीकृत खिलाड़ी सीधे फाइनल राउंड में चुनौती पेश करेंगे। विद्यालय स्तर पर होने वाली प्रथम चरण की प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक दिए जाएंगे। अंतिम चरण में विद्यालय और ओपेन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए कुल 51 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार व ट्रॉफियां निर्धारित हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय स्थान पाने वाले को 3100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 2100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें