फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी तय होने पर बनाए शारीरिक संबंध, दहेज न मिलने पर बोला- इसके साथ नहीं लेने सात फेरे, फिर हुआ ये सब

Mon, 01 Jun 2026 11:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: गोदभराई और तिलक के बाद दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामले में युवक, उसके माता-पिता समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी परिजनों ने तय कर दी। गोदभराई और तिलक भी हो गया। इसके बाद युवती और युवक में नजदीकियां हो गईं। अब युवक ने दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। युवती की मां की शिकायत पर युवक, उसके पिता और भाई बहन समेत कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बताया कि उसने अपनी बेटी (19) की शादी नौरंगपुर निवासी जैनेंद्र गौतम से तय की है। आठ मार्च को तिलक और नौ मार्च को गोदभराई हो चुकी है। चार जून को शादी होनी थी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद जैनेंद्र ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। अब दहेज में सोने की तीन अंगूठी और कार की मांग करने लगा। समझाने पर भी नहीं माना।

विज्ञापन

युवती की मां का कहना है कि उसने कर्जा लेकर और घरेलू सामान बेचकर हलवाई समेत अन्य वस्तुओं की बुकिंग की है। कार्ड भी बांटे जाचुके हैं, लेकिन अब लड़का शादी करने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर जैनेंद्र गौतम, उसके पिता देशराज, भाई रामेंद्र और विवेक मा सुशीला, परिवार के ही रामचंद्र व जैनेंद्र की बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें