फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो पत्नी पर झोंक दिए फायर

Wed, 02 Aug 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी दो नली बन्दूक से अपनी ही पत्नी पर दो फायर झौंक दिए। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले फौरन मौके पर पहुंचे। फौजी के घर में महिला खून सी लथपछ जमीन पर पड़ी दर्द से कराह रही थी। जबकि फौजी अपनी दो नली बंदूक लेकर पड़ोसियों के आने से पहले वहां से फरार हो चुका था। ये देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाया। महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। दोनों गोली महिला के सीने में लगी है। 

मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के मुतबिक चंद्र पाल सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 132 सब स्टेशन चिला रोड पर गार्ड के पद पर तैनात था। लगभग पांच साल पहले वह वहां से रिटार्यड हो गया था। इसके बाद वह बांदा के अंबेडकर नगर स्थित अपने परिवार के साथ रहने लगा। घर में पत्नी मीरा देवी (40) व तीन लड़के और दो पुत्रियां हैं। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने ये भी बताया कि रोजना पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। विवाद की वजह फौजी की शराब पीने की लत को बताया जा रहा है। लोगों ने बताया फौजी बहुत ज्यादा शराब पीता था और उसके बाद पत्नी से झगड़ता और गाली-गलौज करता था। 

बुधवार दोपहर को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बात पर फौजी पर ने अपनी पत्नी ने अपनी दो नली बंदूक से पत्नी पर दो फायर झौंक दिए। महिला के सीने में दो गोली लगी है। गम्भीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


-रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को मारी गोली
-पति पत्नी में झगडा होता था 
-लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी 
-महिला के सीने दो गाली लगी
-गंभीर हालत में कानपुर रेफर
-परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें