फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/कछौना। हरदोई से लखनऊ की ओर जा रही खाली मालगाड़ी के दो डिब्बे मंगलवार की रात बालामऊ जंक्शन से दो सौ मीटर की दूरी पर डिरेल हो गए। दोनों डिब्बे ट्रैक पर पलट गए। हादसे की खबर मिलते ही स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए और अप व डाउन लाइन पर ट्रैफिक रोक दिया।
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद डिरेल डिब्बों को काटकर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर ट्रैफिक बहाल किया गया। इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद देर रात तीन बजे डीआरएम मुरादाबाद एके सिंघल स्पेशल सैलून से कछौना पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। बुधवार की सुबह क्रेन की मदद से एक डिब्बा सीधा कराया गया, जबकि दूसरा ट्रैक से हटा दिया गया। डीआरएम ने पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।

मंगलवार की देर शाम रौजा थर्मल पावर प्लांट से कोयला उतार कर मालगाड़ी लखनऊ वापस जा रही थी। मालगाड़ी के बालामऊ जंक्शन पर पहुंचते ही अप लाइन व्यस्त होने पर उसे लूप लाइन (वाशिंग लाइन) पर डाल दिया गया। मालगाड़ी अभी जंक्शन से करीब दो सौ मीटर आगे ही बढ़ी थी की तेज कं पन के साथ पहले गाड़ी के बीच का एक डिब्बा पटरी से उतरा उसके बाद दूसरा डिब्बा भी डिरेल हो गया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी समेत अन्य अफसर व टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर अप व डाउन ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पलटे हुए दोनों डिब्बे काटकर व ट्रैक की जांच कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद अप और डाउन ट्रैक पर ट्रैफिक बहाल किया गया।

इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद देर रात तीन बजे डीआरएम मुरादाबाद एके सिंघल भी जंक्शन पहुंच गए और हादसे के बारे में जानकारी ली। सुबह आठ बजे लखनऊ से रेलवे की क्रे न आने के बाद पलटे हुए दोनों डिब्बों को सीधा करने का काम शुरू हुआ। करीब 4 घंटे की कोशिश के बाद एक डिब्बा ट्रैक पर वापस लाया जा सका। जबकि क्षतिग्रस्त होने पर दूसरे डिब्बे को ट्रैक से हटा दिया गया।

डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि रौजा में कोयला अनलोडिंग के दौरान एक डिब्बे मेें कुछ कोयला शेष रह गया था। बारिश के चलते डिब्बे में भरा कोयला भीग गया और सरक कर एक तरफ पहुंच गया। संतुलन बिगड़ने पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा गया, जिसके चलते हादसा हुआ है। डीआरएम ने बताया कि कारण स्पष्ट है, लेकिन फिर भी विभागीय स्तर पर हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी।

रेलपथ की टीम ने जांचा ट्रैक
कछौना। बालामऊ जंक्शन के पास माल गाड़ी के दो डिब्बो के डिरेल होने की जानकारी मिलते ही रेल पथ विभाग की टीम ने लूप लाइन ट्रैक के साथ अप और डाउन लाइन की ट्रैक की जंाच पड़ताल की। जांच में सबकुछ ठीक ठाक मिलने के बाद अप और डाउन लाइन पर ट्रैक बहाल किया गया। बुधवार की सुबह भी एसके श्रीवास्तव की अगुआई में जिले से आई रेल पथ विभाग की टीम ने पूरे ट्रैक की जांच की।

हादसे के चलते यह ट्रेेनें हुई प्रभावित
कछौना। बालामऊ जंक्शन के पास मालगाड़ी के हादसाग्रस्त होने के ढाई घंटे की जांच के बाद अप और डाउन लाइन का टैफिक बहाल किया गया। इस दौरान लखनऊ से दिल्ली (अप लाइन) की ओर जा रही ट्रेन संख्या पदमावत एक्सप्रेस 2.20 घंटा, अप लाइन की ट्रेन संख्या 12237 चंडीगढ़ सुपरफास्ट 2.29 घंटा, अप लाइन की ट्रेन संख्या 12229 दिल्ली मेल 2.21 घंटा खड़ी रहीं। इसके साथ अन्य दो ट्रेनें भी कछौना से रहीमाबाद के बीच रोकी गईं। ट्रैक बहाली के बाद सभी को रवाना किया गया।
विज्ञापन


-शाहजहांपुर से कोयला उतार कर लखनऊ जा रही थी मालगाड़ी
-जानकारी मिलने के बाद देर रात बालामऊ पहुंचे डीआरएम
-सुबह क्रे न की मदद से ट्रैक से हटाए गए मालगाड़ी के डिब्बे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें