फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया वाले मोहल्लों को मिलेगी कम बिजली

Tue, 25 Aug 2015 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी वाले मोहल्लों में अब अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह नई व्यवस्था एक सितंबर से लागू हो जाएगी। यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे से कहा कि केस्को के जिन फीडरों में बिजली चोरी और लाइन लॉस है वहां पर स्थानीय स्तर से बिजली कटौती चालू कर दी जाए।
विज्ञापन


21 सितंबर तक चलाए जा रहे बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में चिह्नित सब स्टेशनों की बिजली चोरी और लाइन लाॅस हर हालत में 15 फीसदी तक लाया जाए। पांच किलो वाट और उससे ऊपर के उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत रीडिंग कराई जाए। कटिया उतारकर मौके पर ही कनेक्शन दे दिया जाए।

कम वोल्टेज की शिकायत दूर करने के लिए सब स्टेशनों पर कैपेसिटर लगाए जाएं। बाद में केस्को एमडी ने अभियंताओं की बैठक में कहा कि बिजली चोरी न रोकने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें निलंबन तक की कार्रवाई शामिल है। दलालों से मिलीभगत मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बिजली चोरों को पकड़ने के लिए डीएम डॉ. रोशन जैकब और एसएसपी शलभ माथुर को कई क्षेत्रों में जाना पड़ा। दोनों अफसरों ने छापा मारकर दलाल पकड़वाए। अभी एक दलाल चमनगंज पुलिस की हिरासत में है। आठ दलालों की तलाश की जा रही है।

बिजली चोरी और केस्को के काम कराने में पैसा लेने के आरोप में सात लोगों की निगरानी कराई जा रही है। जेई अमित गुप्ता और केस्को संविदा कर्मी अमित रावत की जांच सीओ से कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने केस्को एमडी से इन क्षेत्रों में 26 अगस्त कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन देने, अवैध कारखाने और कटिया हटाने को कहा है। डीएम, एसएसपी ने चमनगंज, बेकनगंज और अनवरगंज का मुआयना किया।

लोगों ने बताया कि मोहम्मद अली पार्क निवासी आदिल खां, फहीमाबाद निवासी अतीक, नासिरबाग निवासी इस्लाम बाबा को केस्को की तरह कटिया से बिजली बंटवाकर पैसे लेेते हैं। डीएम ने तुरंत इन्हें पकड़ने को कहा तो चमनगंज पुलिस ने तीनों के घर छापा मारा। घर पर मिले अतीक को थाने ले आई।

रात तक उससे पूछताछ चल रही थी। डीएम ने जरीब चौकी निवासी राजेश वाजपेयी, गांधी नगर निवासी रिंकू पांडेय, ऊंची सड़क निवासी निजाम, नेहरू नगर निवासी राघवेंद्र गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ को कहा। जावेद उर्फ पप्पू घोसी, शमशाद, जमाल, खालिद, बाबर, फैयाज, आरिफ, जफर निवासी दलेलपुरवा की निगरानी करते हुए बिजली चोरी में मिलीभगत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने को कहा। बिजली चोरी में नामजद अब्दुल कद्दूस, वसीम निवासी इफ्तिखाराबाद को गिरफ्तार करने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें