फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़कर कैश लूटने की कोशिश

Tue, 25 Aug 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर में रविवार देर रात बदमाशों ने एक्सिस बैंक की एटीएम तोड़कर कैश लूटने की कोशिश की। गनीमत रही कि बदमाश कैश तक नहीं पहुंच सके। यह एटीएम सेंटर सुनसान जगह पर होने के बाद भी रात में खुला रहता है और यहां कोई गार्ड तैनात नहीं है। सूचना पर पुलिस और बैंक के अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बैंक ने फिलहाल एटीएम बंद कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मशीन में कैश कितना था, इसकी जानकारी कोई अधिकारी नहीं दे सका। आवास विकास तीन में अर्मापुर स्टेट के पिछले गेट के सामने एक्सिस बैंक का एटीएम सेंटर है। इसी में घुसे बदमाशों ने आधा शटर बंद करके कैश निकालने की कोशिश की। एटीएम को खोलने के बाद डिसप्ले स्क्रीन, की-बोर्ड, इनबिल्ड कैमरा तोड़ डाला।

पासवर्ड बॉक्स बाहर भी निकालकर रख दिया लेकिन कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच पाए। सोमवार सुबह पास में ही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का गार्ड कल्याणपुर निवासी राजा मिश्रा ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव, आवास विकास चौकी प्रभारी और बैंक के अफसर पहुंच गए। पुलिस वाले खुद ही जांच करते रहे लेकिन फोरेंसिक टीम को नहीं बुलाया। सीओ का कहना है कि एटीएम तोड़ी गई है, लेकिन लूट नहीं हुई है। एटीएम में लगे इनबिल्ड और बूथ में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मांगे गए हैं। मंगलवार दोपहर तक फुटेज मिलने की उम्मीद है। बैंक की तरफ से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें