फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभिलेख मिले न फार्मासिस्ट, तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। औषधि निरीक्षक ने शहरी क्षेत्र के पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। तीन मेडिकल स्टोरों पर अभिलेख अधूरे मिले और गंदगी मिली। इसमें एक एक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं था। डीआई ने तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिया। दो मेडिकल स्टोरों से दो नमूने लेकर उन्हें लखनऊ लैब भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने पांच मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। मानिकपुर रोड स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, आरएस मेडिकल स्टोर व पोल्ट्री फ़ीड डिपो मानिकपुर विसू को देखा। यहां दवाओं के क्रय-विक्रय के अभिलेख अधूरे थे व दुकान में गंदगी पाई गई। साथ ही आरएस मेडिकल स्टोर में फॉर्मासिस्ट नहीं थे।
डीआई ने तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इसके अलावा उन्होंने शहरी अमर मेडिकल स्टोर आईटीआई चौराहा और ओम कृष्णा मेडिकल स्टोर में दवाएं चेक की। इस दौरान उन्होंने एक दर्द निवारक व एंटीबॉयोटिक दवा का नमूना लिया। वहीं, शहरी क्षेत्र में छापामार की सूचना मिलते ही कई दुकानदार मेडिकल बंद कर घर चले गए। इसके बाद डीआई ने सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। यहां नवनियुक्त तकनीकी स्टाफ का प्रमाणन किया गया, साथ ही निर्देश दिया गया कि किसी भी एनीमिया के रोगी को रक्त तुरंत दिया जाए। ऐसे किसी भी रोगी से कोई शुल्क न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें