फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईजीआरएस में लापरवाही पर दो अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जनपद में शिकायत निस्तारण प्रणाली आईजीआरएस की खराब रैंकिंग पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। इन विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने नोटिस का सही तरह से जवाब न देने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दिसंबर-2025 में कानपुर नगर को आईजीआरएस में 73वीं रैंक मिली थी। छह माह में भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। खराब प्रदर्शन के चलते जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर के कई विभागों व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और विकास प्राधिकरण ने जनवरी, फरवरी और मार्च में भी शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया। लगातार विभागों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जा रहा था इसके बाद भी उसका जवाब संतोषजनक नहीं दे पा रहे थे। खराब प्रदर्शन और लापरवाही को देखते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और ओएसडी/नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) केडीए बृजेंद्र उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी विभाग द्वारा शिकायत निस्तारण में सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें