फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रीजनिंग ने उलझाया, सामान्य ज्ञान और भाषा में आए सरल प्रश्न

Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद के तीन केंद्रों पर रविवार को हुई संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 1286 ने उपस्थित रहकर परीक्षा दी। दो पालियोंं में होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को रीजनिंग (तार्किक शक्ति) के सवालों ने थोड़ा परेशान किया। तो वहीं भाषा व सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल आने से राहत महसूस की।
विज्ञापन

नगर के अकबरपुर डिग्री कॉलेज व अकबरपुर इंटर कॉलेज के अलावा पुखरायां के श्रीराम स्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। यहां 1405 परीक्षार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिसमें अकबरपुर डिग्री कॉलजे में पंजीकृत 510 परीक्षार्थियों में 474 ने परीक्षा दी, जबकि 36 अनुपस्थित रहे। वहीं अकबरपुर इंटर कॉलेज में भी पंजीकृत 510 में 474 ने परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा पुखरायां में होने वाली परीक्षा में पंजीकृत 385 परीक्षार्थियों में 338 ने परीक्षा दी और 47 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सुबह नौ से दोपहर 12 तक होने वाली पहली पाली की परीक्षा में सामान्य ज्ञान व भाषा (हिंदी, अंग्रेजी) की परीक्षा हुई। जबकि दोपहर दो बजे से शाम पांच तक हुई दूसरी पाली की परीक्षा में रीजनिंग व विषय के छात्रों के अनुसार कला, विज्ञान और एग्रीकल्चर की परीक्षा हुई।
......................
सरल थे हिंदी में पूछे गए प्रश्न
संधि विच्छेद और सामान्य ज्ञान के प्रश्न थोड़े कठिन आए थे। हालांकि हिंदी में पूछे गए प्रश्न सरल रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में रीजनिंग के प्रश्नों को हल करने में समय लगा लेकिन सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। - आशु कुमार, औरैया
विज्ञापन

.................
तैयारी के दौरान जो पढ़ा था, लगभग उसी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सोच से अधिक सरल प्रश्न आए थे। जिसे हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। इस बार प्रश्न पत्र जमा करा लिया गया। इससे उत्तरों की जांच करने में समस्या होगी। - शिवम, पुखरायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें