कानपुर। किदवईनगर चौराहा से साइट नंबर-2 तक एक साल में तीन बार धसक चुके 65 साल पुराने ईंट वाले नाले की जगह नगर निगम आरसीसी नाला बनवाएगा। इससे आसपास के करीब आधा दर्जन मोहल्लों की करीब तीस हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
वार्ड- 100 किदवईनगर उत्तरी में किदवईनगर चौराहा से साइट नंबर-2, क्रिश्चियन कॉलेज तक जाने वाला 25 साल पुराना करीब छह सौ मीटर का यह नाला सीओडी नाले में जाकर मिलता है। इसमें साइट नंबर-2, बी, सी, डी ब्लॉक सहित आधा दर्जन मोहल्लों से गंदा पानी आता है। पार्षद गिरीश बाजपेई ने बताया कि इस नाले से होकर ही लोग आते-जाते भी हैं। एक साल में यह नाला तीन जगह से धसक चुका है और जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई स्थान पर खुला भी हुआ है। इससे कई बार जानवर गिर जाते हैं। क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में जलभराव भी होता है। नगर नगर निगम जोन-3 इस नाले का तीन करोड़ 29 लाख 54 हजार की लागत से आरसीसी निर्माण करा रहा है। टेंडर होने के बाद चयनित ठेकेदार कंपनी को 180 दिन में कवर्ड नाला बनाकर देना होगा।
वर्जन
बारिश के शुरू होगा निर्माण
नाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बारिश के बाद इस नाले का आरसीसी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कंपनी को तय समय सीमा के भीतर नाला तैयार करना होगा। - आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता, जोन-3, नगर निगम