फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोरियन कॉम्बैट का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने फ्रेशर्स पूमसे वर्ग में ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं फ्रेशर्स पुरुष वर्ग में दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन हंसपुरम और महिला वर्ग में एम्स ताइक्वांडो एकेडमी ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों और ताइक्वांडो एकेडमी के करीब 325 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



सब-जूनियर बालिका 20 किग्रा से कम भार वर्ग में लायन एकेडमी की अन्वी मिश्रा ने स्वर्ण, एनएलके एकेडमी की प्रिशा यादव ने रजत और अटैक ताइक्वांडो की मोक्षिता यादव ने कांस्य पदक जीता। 24 किग्रा से कम वर्ग में डीपीएस सर्वोदयनगर की इरा खंडेलवाल ने स्वर्ण और एनएलके एकेडमी की रिद्धिमा पांडेय ने रजत पदक हासिल किया। 29 किग्रा से कम भार वर्ग में लायन एकेडमी की शैली मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता। एम्स ताइक्वांडो स्पोर्ट्स की दिव्यांशी चौधरी ने रजत, जबकि इसी एकेडमी की आरजू सिंह और एनएलके एकेडमी की आशिर्या यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किए।


38 किग्रा से कम वर्ग में कोरियन कॉम्बैट की अद्विका केडिया ने स्वर्ण और एम्स ताइक्वांडो स्पोर्ट्स की अनिका शुक्ला ने रजत पदक जीता। 41 किग्रा से कम भार वर्ग में एम्स ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी की राशि शर्मा ने स्वर्ण, रुद्राक्षी त्रिपाठी ने रजत और सीएसजेएमयू ताइक्वांडो एकेडमी की कृतिका यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव तुषार, सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के उपाध्यक्ष रोमी सिंह और कन्वीनर सतीश कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें