भारतीय रिजर्व बैंक ने मानकों का पालन न करने पर कानपुर की आठ और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इन कंपनियों को बैंकिंग को छोड़कर अन्य तरह के वित्तीय कार्यों की अनुमति दी गई थी। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को देश भर की 64 गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर कार्रवाई की गई। इनमें आठ कंपनियां कानपुर की रहीं।
रिजर्व बैंक के सहायक सलाहकार अजित प्रसाद ने इन कंपनियों का लाइसेंस निरस्त किए जाने का आदेश जारी किया। ये कंपनियां अब किसी भी प्रकार की वित्तीय गतिविधियां नहीं कर सकेंगी। रिजर्व बैंक के सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में यूपी के अन्य शहरों खासकर कानपुर में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर और कार्रवाई होगी।
ये हैं कंपनियां ....
ये हैं कंपनियां पता
सेंचुरी पॉलीटेक्स लिमिटेड - 63/2, द माल, चौथा तल सिटी सेंटर, कानपुर
प्रभा मर्केंटाइल कंपनी लिमिटेड - सोमानी भवन, 51/27, नयागंज, कानपुर
63/2, द माल, चौथा तल सिटी सेंटर, कानपुर
आरडी लाइजिंग एंड फाइनेंस सर्विस लिमिटेड- 7-136, स्वरूप नगर कानपुर
एएसडी कंसल्टेंट लिमिटेड- 480, पोखरपुर कानपुर
बीटीजी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड- 174, बीटीजी हाउस, आनंदपुरी कानपुर
राजदर्शन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड- 87/160, आचार्य नगर, कानपुर
सेजिटैरियन्स क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड- 63, शिवनगर, रावतपुर, कानपुर
मल्टी कॉन्सेप्ट लाइजिंग लिमिटेड- 430, चौथा तल, सिटी सेंटर, कानपुर