फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक बन जाए रावतपुर-कंपनीबाग सड़क : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक करीब 1800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक हर हाल में पूरा करना होगा। निर्माण की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम तेज करने और तय समयसीमा का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने विकास भवन में लोक निर्माण विभाग, जल निगम नगरीय और मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट किया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य विभागीय कार्यों के कारण सड़क निर्माण में अनावश्यक देर नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने जल निगम और मेट्रो के अधिकारियों को अपने हिस्से के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण में तेजी ला सके। अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और प्रगति की समीक्षा करते रहने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें