उत्तर प्रदेश में मौत का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। कानपुर में अभी जहरीली शराब से 11 मौतों का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को बर्रा के जूही कला में सचेंडी और बर्रा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध देसी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में अल्कोहल, हजारों की संख्या में खाली क्वार्टर की शीशी, ढक्कन और कंपनियों के रैपर बरामद किए। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि सचेंडी एसओ राघवेंद्र सिंह को बर्रा के जूही कलां के एक मकान में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी।