फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए आई थी नकली शराब, कई जिलों में हो रही थी सप्लाई

Thu, 11 Apr 2019 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बरामद दी गई नकली शराब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने नकली शराब के खिलाफ छापा तेज कर दिया है। आठ जगह छापे में पुलिस ने भारी मात्रा में खाली क्वार्टर, मोनोग्राम, रैपर के साथ दो वाहन भी बरामद किए। पुलिस ने इटावा, हरदोई और कानपुर समेत जिले के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के नाम अभी नहीं बताए हैं। अवैध शराब से जुड़े अन्य लोगों से संबंधों को लेकर छानबीन की जा रही है।  एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अभियान चलाया। इंदरगढ़ पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ जिले में आठ जगह छापे मारे।

 
विज्ञापन

कार से बरामद हुई नकली शराब की बोतलें

पुलिस ने एक स्कार्पियो और सेंट्रो कार से करीब 15 पैकेट खाली देसी शराब के क्वार्टर, ढक्कन, माधुरी ब्रांड के नकली रैपर, मोनोग्राम आदि बरामद किए। पुलिस ने कानपुर के किदवईनगर निवासी दो सगे भाइयों, इंदरगढ़ के कचाटीपुर गांव में रहने वाले एक युवक, बिलग्राम, हरदोई के दो और इटावा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाकर कई जिलों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अन्य शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों की तलाश में अभियान चल रहा है। जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें